Coorg Tourist Places : कूर्ग घूमने का मन है? इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे बनाए प्लान
Coorg Tourist Places : कूर्ग कर्नाटक में स्थित सुन्दर “हिल स्टेशन ” है, कुर्ग को कोडगु और मडिकेरी नाम से भी जाना जाता है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह शहर अपनी सुहावने मौसम, पारम्परिक घरों और कॉफी के बागानों के कारण बहुत फेमस है।
यहां पर विविध प्रकार की वनस्पति प्राकृतिक दृश्य और ऐतिहासिक स्थल भी है। कूर्ग को “कश्मीर ऑफ साउथ इंडिया” भी कहा जाता है, क्योंकि यहां की प्रकृति और मौसम, कश्मीर की याद दिलाते हैं। कूर्ग में घूमने के लिए बहुत सी जगह है जैसे
एबी फॉल्स : एबी फॉल्स की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण का लुफ्त उठाने के लिए यहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। विशेष रूप से मानसून के समय यहां की खूबसूरती और वातावरण बढ़ जाता है। यहाँ घूमने का उपयुक्त समय जुलाई और नवंबर है इस समय में यहां के नज़ारे और भी खूबसूरत होते हैं।
इसके अलावा भी यहां घूमने की बहुत सी जगह है, जैसे नीलकंडी झरना, इरुप्पू झरना, स्वर्ण मंदिर, ताडियनडामल पीक,ओंकारेश्वर मंदिर, इसके साथ ही यहां बहुत से वन्यजीव अभयारण जैसे ब्रह्मगिरि वन्यजीव अभयारण्य, भगामंडला अभयारण स्थित हैं। जहाँ आप कई तरह के वन्य जीव देख सकते है।
राजा का मकबरा : कूर्ग का राजा टॉम्ब, कूर्ग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। राजा टॉम्ब कूर्ग राजा जिन्होंने 17वीं सदी से 19वीं सदी तक कूर्ग को शासन किया, यह उनका समाधी स्थल है।
यह टॉम्ब मदिकेरी शहर में स्थित है, जो कूर्ग राज्य की राजधानी थी। राजा टॉम्ब एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चिन्ह है जो भारत और दुनिया के अलग-अलग कोनों से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
राजा सीट पार्क : यह पार्क शहर के बीचोबीच में स्थित है। इस पार्क से शहर का शानदार दृश्य दिखाई देता है। इस पार्क को आप 10 रुपये का टिकट शुल्क देकर घूम सकते है। यहां से आप पहाड़ियों और घाटीयों के साथ सुंदर वादियों का आनंद ले सकते हैं।
यहां से आपको मदिकेरी का खूबसूरत नजारा दिखता है जो पूरे पार्क को अद्भुत बनाता है। यहां से आप अपने परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।
घूमने से पहले करे प्लानिंग
यहां घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल है। लेकिन आपको अपने समय के अनुसार प्लान पहले ही बना लेना चाहिए। पहले दिन कहां-कहां घूमना है और उसके अनुसार अपने आगामी दिनों का भी एक प्लान बना कर चले।
आप पहले दिन आप नामद्रोलिंग मठ, एबी फॉल्स ओकारेश्वर मंदिर घूम सकते हैं और दूसरे दिन राजा की सीट, इरुप्पू झरना, नीलकंठी झरना, मोदिकेरी किला, स्वर्ण मंदिर घूम सकते हैं।इन सभी जगह पर घूमने के लिए अगर आपके पास आपका पर्सनल गाडी नहीं है तो आपको टैक्सी यह कैब बुक करनी होगी।
इन बातों का रखें खास ख्याल
यह एक पहाड़ी इलाका है, ऊंचाई पर स्थित होने के कारन हो सकता है आपको कुछ चीज़े आसानी से नहीं मिल पाए। जिसके लिए आपको अपने ज़रूरी सामान के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और कुछ आवश्यक दवाईयां साथ में रखने की ज़रूरत है।
नवंबर से अप्रैल के महीने में वहां पर ज्यादा ठंड नहीं होती फिर भी आप अपनी सुविधा के अनुसार जैकेट साथ में रख सकते हैं।इसके अलावा आप बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता साथ साथ में लेना ना भूले।