इंस्तांबुल घूमने का है मन? तो ऐसे बनाए प्लान नहीं गड़बड़ाएगा बजट
Istanbul Travel : आजकल हर कोई घूमना फिरना चाहता है। भारत ही नहीं बल्कि भारत के बहार की भी जगह देखने और घूमने फिरने की इच्छा हम सभी के मन में रहती है। ऐसे में हम फिल्मों में विदेशी जगहों को देखकर वहाँ घूमने के लिए और उत्साहित हो जाते हैं। इन विदेशी नजारों को घूमने के सपने तो हम सजाते हैं लेकिन वहां तक कैसे पहुंचना है, यह जानकारी न होने पर असमंजस में रहते हैं।
बहुत सी बॉलीवुड फिल्म्स जैसे रेस 2, एक था टाइगर, मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों की शूटिंग तुर्की के सबसे खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हुई है। गूगल और सोशल मीडिया पर भी अक्सर इंस्तांबुल के दिल छू लेने वाले नजारे देखने को मिल ही जाते हैं।
इन दृश्यों व नजारों को देख किसी का भी मन यहां की वादियों में घूमने का कर सकता है। अगर आप भी इंस्तांबुल घूमना चाहते हैं तो आज हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे। कैसे आप अपने बजट के अनुसार इस्तांबुल की फेमस जगहों को घूम कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में
View this post on Instagram
इस्तांबुल में घूमने की जगहे
सबसे पहले आप यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करे जोकि इस प्रकार है इस्तांबुल में हागिया सोफिया, गलाटा टावर, कई खूबसूरत कैफे घूमने जा सकते हैं। इस्तांबुल दुनिया का एकमात्र शहर है, जो आधा यूरोप और आधा एशिया में है।
यहां पर आप बोस्फोरस क्रूज की सवारी भी कर सकते हैं। यहां की इमारते गुंबदनुमा बनी हैं, साथ ही प्राचीन खंडहरों, महलों से लेकर दुनिया भर के प्रसिद्ध मस्जिद भी आकर्षण का केंद्र हैं। आप यहां के ग्रांड बाजार के अंदर बार और छोटी-छोटी में शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं।
View this post on Instagram
इस्तांबुल का बजट
कैसे लगाए वीजा
किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए आपको वीजा की ज़रूरत पड़ती है। ऐसे में आपको तुर्की सरकार की वीजा नीतियों के बारे में पता करें और इस आधार पर वीजा के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तुर्की वीजा सूचना वेबसाइट से सारे नियमों, शुल्क और आगमन पर अपना वीजा कैसे प्राप्त करें।