राजस्थान की इस जगह के बारे में कोई नहीं बताएगा, इन जगहों की कहानी दिल जीत लेगी

Rajasthan Tourist Places : राजस्थान भारत के जाने माने राज्यों में से एक है। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में होने के साथ-साथ सबसे खूबसूरत राज्यों में से भी एक है। राजस्थान को वीर राजाओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता है।
राजस्थान अपनी खूबसूरती और मेहमान नवाजी दुनिया भर में जाना जाता है। यहां के दुनिया के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस खूबसूरत राज्य में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर है। आज हम आपको राजस्थान के ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो की बेहद खूबसूरत है।
View this post on Instagram
जालौर फोर्ट
अगर आप जालौर घूमने का प्लान कर बना रहे हैं तो सबसे पहले तो सबसे पहले जालौर फोर्ट को अपनी लिस्ट में शामिल जरूर करे। इस फोर्ट को सोनगीर और गोल्डन माउंट के नाम से भी जाना जाता है। जालौर फोर्ट इस शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस फोर्ट का निर्माण 8वीं-9वीं शताब्दी के बीच हुआ था।
इस किले में 4 बड़े द्वार है, लेकिन अंदर जाने के लिए एक ही द्वार का इस्तेमाल होता है। जालौर फोर्ट पहाड़ी की चट्टान पर निर्मित है, जहां से शहर का भी शानदार दृश्य देखने को मिलता है।
जालौर वन्यजीव अभयारण्य
जालौर फोर्ट घूमने के बाद यहां स्थित जालौर वन्यजीव अभयारण्य का रुख कर सकते हैं। करीब 190 वर्ग किमी में फैला यह अभयारण्य सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए जालौर वन्यजीव अभयारण्य को जन्नत माना जाता है।
जालौर वन्यजीव अभयारण्य कई तरह के विलुप्त जानवरों के साथ-साथ रेगिस्तानी लोमड़ी, तेंदुआ, नीले बैल और हिरणों को देखा जाता सकता है। बर्ड वॉचर्स के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है। यहां आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
जालौर तोपखाना
जालौर तोपखाना सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस भव्य तोपखाना का निर्माण राजा भोज ने करीब 7वीं-8वीं शताब्दी के बीच में निर्माण करवाया था।
जालौर तोपखाना को लेकर यह भी माना जाता है कि पहले यह एक संस्कृत विद्यालय था, जिसमें बाद में अंग्रेजों के गोला-बारूद रखना स्टार्ट कर दिया और इसे तोपखाना में तब्दील कर दिया गया। तोपखाना की वास्तुकला पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। दीवारों पर मौजूद नक्काशी पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।