एडवेंचर लवर्स के लिए महाराष्ट्र की ये जगहे हैं सबसे बेस्ट, अगर अभी तक नहीं गए हैं तो तुरंत बनाए प्लान

Adventure Places In India : घूमना-फिरना हम सभी को पसंद होता है। कुछ लोगो को नई नई जगहे एक्स्प्लोर करना पसंद होता होता है, किसी को नई जगह के कल्चर को संस्कृति रहन- सहन खान पान देखने का शौक होता है।
वही कुछ लोगो को जो हसीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करना भी काफी पसंद करते हैं।
एडवेंचर एक्टिविटीज करने के लिए कई लोग हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड का ही रुख करते हैं।लेकिन आज हम आपको महाराष्ट्र की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक एडवेंचर का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
पंचगनी हिल स्टेशन
पंचगनी महाराष्ट्र का एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पंचगनी हिल स्टेशन में मौजूद छोटे-बड़े पहाड़, घास के मैदान और झील-झरनों के बीच में ट्रेकिंग करना बेहद ही यादगार अनुभव माना जाता है।
आपको बता दें कि सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह पंचगनी एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी फेमस माना जाता है।
कोलाड
कोलाड महाराष्ट्र की एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। कोलाड महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले का एक खूबसूरत गांव भी है।
कोलाड जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ठीक उसी तरह एडवेंचर के लिए भी फेमस है।
कोलाड ‘व्हाइट वॉटर राफ्टिंग’ के लिए पूरे महाराष्ट्र का घर माना जाता है। कोलाड में मौजूद कुंडलिका नदी में हर रोज दर्जन से भी अधिक पर्यटक रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं।
कोलाड को एक शांतिप्रिय जगह भी माना जाता है। कुंडलिका नदी के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
ताडोबा नेशनल पार्क
ताडोबा नेशनल पार्क महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे भारत के लिए प्राकृतिक विरासत का खजाना माना जाता है।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मौजूद ताडोबा नेशनल पार्क जंगल सफारी के लिए काफी प्रसिद्ध है।
View this post on Instagram
अगर आप हरे-भरे जंगलों के बीच जंगल सफारी का मजा लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको ताडोबा नेशनल पार्क जरूर पहुंचना चाहिए।
इस पार्क में आप बंगाल टाइगर के साथ-साथ अन्य कई जंगली जीवों को करीब से देख सकते हैं। यहां कई दुर्लभ वनस्पतियां भी प्रजातियां पाई जाती है।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर महाराष्ट्र की एक बेहद ही चर्चित और खूबसूरत जगह है। महाबलेश्वर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
महाबलेश्वर एक पहाड़ी स्टेशन है, इसलिए कई सैलानी यहां एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
महराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट स्थित महाबलेश्वर टेड़े-मेढे ट्रैक के लिए काफी फेमस है। मानसून या सर्दियों के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।