अगर आप भी भूत प्रेतों को नहीं मानते हो तो, घूम आइए हिमाचल की इन जगहों में, राय जरूर बदलेगी

सचिन वालिया

बहुत से लोगों ने अपने बचपन के दिनों में भूतों और प्रेतों की कहानियां पढ़ीं या अपनी दादा दादी से जरूर सुनीं होंगी। अगर अब आपको बोला जाए कि ऐसी डरावनी जगहें होतीं हैं तो शायद आप इन सब बातों पर यकीन ना कर पाएं। लेकिन आपको पता है कि ऐसी डरावनी और भुतिया जगहें हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर आज भी मौजूद हैं।

ज्यादातर लोगों द्वारा हिमाचल प्रदेश को ख़ूबसूरत पहाड़ों और हरी-भरी प्राकृतिक जगहों के तौर पर देखा जाता है। लेकिन यहाँ इसके अलावा कुछ डरावनी जगहें भी मौजूद हैं, जहां शायद आप नहीं गए होंगे। अगर आपको भूत-प्रेत की कहानी में विश्वास नहीं है तो आपको ऐसी जगहों पर जरूर जाना चाहिए। यकीनन आपकी राय बदल जाएगी।

यह रहीं हिमाचल प्रदेश की भूतिया जगहें

1) किंगल रोड

दिन के समय तो किंगल रोड एक शांत भरा रहता है। लेकिन शाम होते ही इस रोड से कोई नहीं गुजरता है। अगर कोई भी व्यक्ति जो इस रोड में अनजाने में या यूँ कहें कि जिसको यहाँ की कहानी का पता ना हो तो उसे इस रोड पर डरावनी आवाजें और चीखें सुनाई देती हैं।

बैसे तो यह रोड पहाड़ी स्टेशनों की किसी भी अन्य सड़क से जुड़ा हुआ है। लेकिन, सूर्यास्त होते ही हर रात लगभग 2 बजे यहांँ अजीब बिजली आती है। ये घटना कई लोगों द्वारा बताई गई है लेकिन कोई नहीं जानता कि इस तरह की बिजली कैसे और कहाँ से आती है। लेकिन इस रोड के बारे में आज तक कोई भी सही से कुछ बता नहीं पाया है।

2) IGMC रोड 

IGMC रोड अपने लिए एक बहुत डरावनी सड़क है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मेडिकल कॉलेज से पास से गुजरती इस सड़क पर आज भी रात के समय एक संतरा बेचने वाले की आत्मा किसी किसी को घूमती हुई दिखाई देती है।

ये सड़क शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के पास है। यह भी माना जाता है कि भटकने बाली आत्मा कभी एक कार दुर्घटना में मारा गया था और तब से अब तक उसकी आत्मा यहांँ भटकती हुई नजर आती है।

3) कैसल नग्गर

naggar Himachal Pradesh india.

नग्गर रोड पर स्थित एक पुराना महल है। स्थानीय लोगों द्वारा कहा जाता है कि इस महल को ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था। इस महल पर ब्रिटिश काल के दौरान राजाओं और रानियों ने कब्ज़ा कर लिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहांँ आज भी कई असामान्य गतिविधियां बताई गई हैं।

लोगों की मानें, तो यहां अजीबोगरीब चिल्लाने की आवाज़ें भी सुनाई देती हैं और कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ चीज़ों को हिलते हुए भी देखा है। हालांकि, लोगों का कहना है, कि यहां पर रहने वाली आत्माएं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। हाँ लेकिन डरा जरूर देतीं हैं।

4) चार्लेविले हवेली, शिमला 

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि इस पुरानी हवेली को ब्रिटिश एरा के समय में बनाया गया था और 1913 में इसे एक ब्रिटिश अधिकारी विक्टर बेले और उनकी पत्नी को किराए पर रहने के लिए दिया गया था।

जब वो यहां रहने लगे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें इस घर से जुड़ी कुछ डरावनी बातें बताईं। जब उन्होंने इस बात की तहक़ीक़ात की तो पता चला कि इस हवेली में अंग्रेज़ों के आत्मायें हैं, जो इस महल में घूमते रहती हैं।

5) कॉन्वेंट स्कूल, छोटा शिमला

स्थानीय लोगों की माने तो यहांँ कोई सरकटा घुड़सवार आता है और यहांँ कि लड़कियों को गुलाब का फूल देता है, अगर उस दौरान कोई भी लड़की उसके साथ जाती है तो वह लड़की अगले दिन मरी हुई मिलती है।

स्थानीय लोग यहाँ के बारे में यह भी कहते हुए पाए गए हैं कि यहांँ वर्तमान में जो खेल का मैदान है वहाँ पर कभी बच्चों को दफ़नाया जाता था। इसके अलावा 2012 में स्कूल के पास दो छात्र अप्राकृतिक तरीके से मृत भी पाए गए थे। जो कि सचमुच में अनेकों सवाल खड़े कर देने वाला तथ्य है।

6) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज

शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा चिकित्सालय माना जाता है। इसके अलावा इसका नाम शहर की डरावनी जगहों में भी शामिल है। यहां के कई मरीज़ों, डॉक्टर्स और कर्माचारियों ने अजीबोगरीब घटनाऐं होने की कई बार शिकायत की है।

इस बाबत मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले कुछ स्टाफ़ नें भयभीत होकर अपनी नौकरी से हाथ भी धो रखा है। उनका मानना है कि यहां की लिफ़्ट, कॉरिडोर और कमरों में अजीब-अजीब घटनाएं घटती रहती हैं। जैसे कि रात में अजीबोगरीब आवाजें, शोर के साथ चीखने चिल्लाने की आवाजें आना।

इतना ही नहीं बल्कि यहांँ लोगों ने यह भी देखा कि सीढ़ियों पर चलते वक़्त कोई अदृश्य साया उनका पीछे से खींचने की कोशिश करता है और ऐसी घटना आज भी कई बार रात के समय होता है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएँ।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment