Udaipur Tourist Places : मानसून में इन जगहों पर चूके घूमना, तो बाद में पड़ेगा पछताना

Udaipur-Tourist-Places

Udaipur Tourist Places :  बारिश के दिनों में  उदयपुर शहर की ख़ूबसूरती की बात ही कुछ अलग होती है। मानसून के दिनों उदयपुर के चारों ओर प्रकृति का सौंदर्य अपने चरम पर होता है, जिसके कारण एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।

इस शहर में एक तरफ जहां झीलों का आकर्षण है, वही दूसरी तरह इसकी इतिहासिक इमारतें उसकी संस्कृति और रिवाज़ का प्रतीक है।

सिटी पैलेस: उदयपुर का एक प्रसिद्ध स्थान है, जिसका निर्माण 16वीं सदी में हुआ था। बारिश के दिनों में, इस महल की ऊँची छत से आपको उदयपुर की खूबसूरती का एक अलग ही नजारा मिलेगा। सिटी पैलेस में घूमने के दौरान आपको राजस्थान के इतिहास की बहुत सी अनकही कहानियां भी मिलेंगी।

Lake Pichola Udaipur
Lake Pichola Udaipur

लेक पिछोला : उदयपुर की प्रमुख झील, जिसका निर्माण महाराणा उदय सिंह ने 1362 में करवाया था। बारिश के मौसम में यह झील और भी रोमांचक दिखती है। आप यहाँ घूमकर एक बोट राइड का आनंद उठा सकते हैं।

Lake-Fatehsagar-Udaipur
Lake-Fatehsagar-Udaipur

फतेह सागर झील: यह एक और सुंदर झील है, जो उदयपुर में प्रसिद्ध है। बारिश के समय, यहाँ की पहाड़ियों और पानी की खूबसूरती आपके मन को छू लेगी।

Saheliyon ki Bari Udaipur

Saheliyon ki Bari Udaipur

सहेलियों की बाड़ी: यह एक शानदार बगीचा है, जिसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंग ने 18वीं सदी में करवाया था। बारिश के दिनों में यहाँ घूमना एक अलग अनुभव है, क्योंकि उद्यान की हरियाली और फव्वारों का साथ आपको खुशनुमा महसूस कराएगा।

सज्जनगढ़ पैलेस (मानसून पैलेस): यह महल उदयपुर के ऊपर की पहाड़ियों पर स्थित है। बारिश के समय यहाँ से उदयपुर की खूबसूरत पहाड़ी दृश्य देखने का आनंद अलग है।

इसके अलावा भी यहां बहुत सारे देखने लायक पर्यटन स्थल है। इतिहास में रूचि रखने वाले लोगो के लिए मानो उदयपुर एक कहानियो का खजाना है।