मेरठ में घूमने की जगह |Places to visit in Meerut

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर जो कि महाभारत का प्राचीन शहर है। मेरठ शहर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। मेरठ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। और यह भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मेरठ में घूमने की जगह |Places to visit in Meerut

श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर मेरठ (Shri Baba Aughadnath Temple Meerut)

मेरठ जिले का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर को काली पलटन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव जी को समर्पित यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर मार्बल से बना हुआ है। जहां पर बहुत सारे देवी देवताओं की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर में शिव भगवान, मां पार्वती जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है और उनकी प्रतिमा भी बहुत सुंदर लगती है।

श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर मेरठ (Shri Baba Aughadnath Temple Meerut)

डोगरा मंदिर मेरठ (Dogra Temple Meerut)

मेरठ शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल डोगरा मंदिर है, जो कि बहुत ही सुंदर मंदिर है। मंदिर में एक बड़ा गार्डन बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा विराजमान हैं। साथ ही यहां शिव भगवान जी और भगवान हनुमान जी का भी मंदिर है। यहां शिवलिंग का आकार बहुत बड़ा है और शिवलिंग के ऊपर नाग देवता की धातु की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

डोगरा मंदिर मेरठ (Dogra Temple Meerut)

मां भद्रकाली मंदिर मेरठ (Maa Bhadrakali Temple Meerut)

मेरठ शहर का एक प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर है, जो कि यह मां भद्रकाली जी को समर्पित मंदिर है। जिले में मवाना तहसील में स्थित मंदिर गंगा नहर के पास में बना हुआ है। यह प्राचीन मंदिर है, जबान पर घूमने के लिए लोग आते हैं।

मां भद्रकाली मंदिर मेरठ (Maa Bhadrakali Temple Meerut)

श्री द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर हस्तिनापुर मेरठ (Shri Draupeshwar Mahadev Temple Hastinapur Meerut)

मेरठ जिले के हस्तिनापुर का एक प्रसिद्ध श्री द्रौपदेशेश्वर महादेव मंदिर है। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित मंदिर काफी प्राचीन है। करीब 7200 वर्ष पुराना इस मंदिर का इतिहास है। मंदिर में मनोकामना सिद्ध बजरंगबली भी है। जहां मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा आप यहां पर आ कर इन सभी मंदिरों में घूम सकते हैं।

श्री द्रौपदेश्वर महादेव मंदिर हस्तिनापुर मेरठ (Shri Draupeshwar Mahadev Temple Hastinapur Meerut)

मां मनसा देवी मंदिर मेरठ (Maa Mansa Devi Temple Meerut)

मेरठ शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल मां मनसा देवी का मंदिर है। मेरठ में जागृति विहार में स्थित यह मंदिर बहुत सुंदर है। मां मनसा देवी को समर्पित मंदिर में मां मनसा देवी लोगों की हर इच्छा को पूरा करती है। साथ ही यहां भगवान हनुमान जी का मंदिर और शिव भगवान जी का मंदिर है। यहां आकर आप दर्शन कर सकते है।

मां मनसा देवी मंदिर मेरठ (Maa Mansa Devi Temple Meerut)

बड़ा महादेव मंदिर मेरठ (Bada Mahadev Temple Meerut)

मेरठ शहर का एक प्रमुख धार्मिक बड़ा महादेव मंदिर मेरठ में मवाना तहसील में स्थित है। जो कि तहसील का सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर है। मंदिर में भगवान शिव जी की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। साथ ही यहां सुंदर गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

बड़ा महादेव मंदिर मेरठ (Bada Mahadev Temple Meerut)
Share This Article
Leave a Comment