छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से दक्षिण कोसल के रूप में जाना जाता है जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत दोनों में मिलता है। छत्तीसगढ़ में वह सब कुछ है जो आप छुट्टियों के दौरान देखना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ भारत का 10 वां सबसे बड़ा और 16 वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। घने जंगलो में स्थित जलप्रपातों, प्राचीन मंदिरों, स्मारकों और संस्कृति आज भी राज्य के पुराने इतिहास और परंपराओं की याद दिलाती है।
कोरिया में घूमने की जगह। Places to visit in Korea
झुमका बांध
यहाँ पर उचित मूल्य पर बोटिंग का आनंद उठा सकते है बोटिंग पर बैठ कर प्रकृतिक सौंदर्य का द्रस्य अधभूत होता है। झुमका बांध बैकुंठपुर शहर मे स्थित है।
अमृतधारा जलप्रपात
हर साल महा शिवरात्री पर अमृतधारा महोत्सव त्योहार कोरिया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह खूबसूरत झरना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 और नागपुर ग्राम पंचायत से 8 किलोमीटर दूर स्थित है।
गौरघाट जलप्रपात
कोरिया के जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर हसदेव नदी पर स्थित है।
रामदाह जलप्रपात
यह जलप्रपात पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से विकसित है जो वर्षा के दिनों में अपनी सौंद्रयता बिखेरता है। यह बनास नदी पर एक बहुत ही सुंदर झरना है जो भरतपुर जनपद पंचायत में स्थित है। यह जलप्रपात पूरी तरह से प्राकृतिक है इसलिए यहाँ के लोकल नागरिक ही इसके बारे अच्छी तरह से परिचित है।
पोड़ी जगन्नाथ मंदिर
महा शिवरात्रि पर हर साल यहाँ त्योहार आयोजित किया जाता है। यह खड़गवा जनपद पंचायत के पोंडी ग्राम पंचायत में स्थित है। यह मंदिर उत्कल समाज और ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर का एक रूप है।
