बना रहे है कन्याकुमारी घूमने का प्लान, 5 जगहों को भूल से भी नहीं कर सकते है मिस

Kanyakumari Tourist Places

Kanyakumari Tourist Places : कन्याकुमारी भारत के दक्षिण तट में स्थित एक खूबसूरत और प्राकृतिक जगह है। इस खूबसूरत स्थान को देखने के लिए देश और विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। कन्याकुमारी पहुंचने के लिए देश के लगभग सभी हिस्सों से पर्याप्त साधन है।

कन्याकुमारी शहर सदियों से भारतीय कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक रहा है। भारत के पर्यटक स्थल के रूप में भी इसका अपना अलग ही महत्च है। अगर आगामी दिनों में आप कन्याकुमारी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जाना नहीं भूले।

स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल

Vivekanand Rock Memorial
Vivekanand Rock Memorial

यह एक बेहद ही खूबसूरत स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। जिसके चलते यह स्मारक का निर्माण उनकी याद में कराया गया है। इस भव्य रॉक मेमोरियल से सैलानियों को दर्शनीय स्थलों के साथ भारतीय संस्कृति और धर्म की जानकारी प्राप्त होती है।

यह स्थल भारतीय और विदेशी यात्रियों को आकर्षित करता है और उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराता है।

कन्याकुमारी बीच

kanyakumari Beach

अगर आपको बीच पर घूमना पसंद है, तो कन्याकुमारी के बीच आपको बेहद पसंद आ सकते हैं। यहां के चारों ओर आसमानी रंगों का संगम देखकर आत्मा को शांति मिलती है।

खासकर सूर्यास्त और सूर्योदय के समय यहां एक अनूठा नजारा देखने को मिलता है। यहां पर बैठकर आप कुछ समय सूर्योदय, सूर्यास्त को देखते हुए शांति से बिता सकते हैं। आप यहां नवंबर से मार्च का महीना घूमने के लिए उपयुक्त है।

कन्याकुमारी में तिरुवल्लुवर की मूर्ति

Thriuvalluvar Statue
Thriuvalluvar Statue

कन्याकुमारी में तिरुवल्लुवर नामक एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के तिरुवल्लुवर गाँव में स्थित है। यहां महाविष्णु की मूर्ती विराजमान है, जो की बहुत सी धार्मिक और पौराणिक कथाओं से जुडी हुई है।

इस मूर्ति की ऊँचाई लगभग 133 फुट है। तिरुवल्लुवर की मूर्ति भगवान विष्णु के विशेष रूप को दर्शाती है, जो भगवान विष्णु के अवतार वामन अवतार के रूप में जानी जाती है। यह स्थान सांस्कृतिक महत्व रखता है और कन्याकुमारी में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

कन्याकुमारी सुनामी स्मारक

Tsunami Memorial
Tsunami Memorial

इस सुनामी स्मारक (Tsunami Memorial) का निर्माण 26 दिसंबर 2004 को आयी सुनामी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में किया गया है। इस सुनामी स्मारक का निर्माण तमिलनाडु के पर्यटन विभाग ने कराया।

इस 16 फुट के स्मारक, में दो हाथ दर्शाये गए हैं, जिसमे दाहिने हाथ पर दीपक जलता हुए देखा जा सकता हैं, जिसे बुझने से रोकने के लिए बाएं हाथ से विशाल नीली लहर को रोका जा रहा है।

कन्याकुमारी में थिरपराप्पु वॉटरफॉल

Thirparappu_water_falls
Thirparappu_water_falls

कन्याकुमारी में थिरपराप्पु वॉटरफॉल एक प्रसिद्ध आकर्षण का केंद्र है। इस वॉटरफॉल की ऊंचाई लगभग 50 फीट है, यह एक मानव निर्मित वॉटरफॉल है। इस वाटरफॉल पर पर्यटक आसानी से पहुंच सकते हैं। मानसून के समय में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है।