यहां आप घने जंगल, नदी, तालाब और झरनों के खूबसूरत दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह एक प्राचीन शहर भी है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर साहसिक एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। कांकेर मध्य भारत के जंगलों मे बसा छत्तीसगढ़ का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा यह स्थल साधु-संत की तपोस्थली भी हुआ करता था।
कांकेर में घूमने की जगह। Places to visit in Kanker
कांकेर पैलेस
यह प्राचीन संरचना यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। चारों तरफ हरियाली से घिरा यह पैलेस काफी खूबसूरत नजर आता है। कांकेर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के कांकेर महल से कर सकते हैं। यहां से आप छत्तीसगढ़ के जंगलों के अद्भुत दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

गाडिया पर्वत
यह शहर की सबसे ऊंची चोटी है, जहां की करना सैलानी को बहुत ही पसंद है। यहां एक पुरानी गुफा भी मौजूद है, माना जाता है कि इसका इस्तेमाल राजपरिवार द्वारा आपातकालीन निकासी के लिए किया जाता था। कांकेर के प्राकृतिक स्थलों की सूची में आप यहां के गाडिया पर्वत की रोमांचक सैर का आनंद जी भरकर ले सकते हैं।

मलांजकुडूम फॉल्स
कांकेर के प्राकृतिक स्थलों की श्रृंखला में आप यहां के प्रसिद्ध जलप्रपातों की सैर का आनंद ले सकते हैं।यहां मौजूद मलांजकुडूम फॉल्स अपनी मनमोहक वातावरण के लिए जाना जाता है। यह स्थल प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए काफी खास माना जाता है। इसके अलावा यह स्थल एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉर्ट भी है।

चरे मरे जलप्रपात
यह एक खास जलप्रपात है, जो अपने खास नाम के लिए काफी लोकप्रिय है। 6 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना यहां की जोगीधारा नदी से जल प्राप्त करता है। मलांजकुडूम फॉल्स के अलावा आप यहं के दूसरे प्रसिद्ध जलप्रपात चरे-मरे की सैर का प्लान बना सकते हैं। 6 मीटर ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना यहां की जोगीधारा नदी से जल प्राप्त करता है।

शिवानी मंदिर
यह कांकेर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। कांकेर की संस्कृति-परंपरा को समझने और धार्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते है। मां काली और मां दुर्गा को समर्पित यह मंदिर यहां के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है।

गंगरेल बांध
यहां कई रिसॉर्ट हैं, ताकि कोई भी आसानी से विभिन्न जल गतिविधियों का आनंद ले सके और खुद का मनोरंजन कर सके। यह महानदी पर स्थित सबसे उध्र्वप्रवाह वाला बांध है।

परसु तोला
यह स्थान विभिन्न जल गतिविधियों जैसे बोटिंग, सर्फिंग आदि के लिए प्रसिद्ध है। यह कांकेर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है।

सीता नदी वन्य जीव अभ्यारण्य
इस अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों की खोज की जा सकती है। हालांकि पर्यटकों को इस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। साथ ही यहां पर सीता नदी वन्य जीव अभ्यारण्य का दौरा करना आवश्यक है।
