उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला फतेहपुर जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फतेहपुर में गंगा नदी के किनारे बहुत सुंदर सुंदर घाट बने हुए हैं, जहां पर आप जा सकते हैं। फतेहपुर में आपको प्राचीन, ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए मिल जाते है, यह एक बहुत ही सुन्दर शहर है। यमुना नदी और गंगा नदी के बीच में बसा हुआ फतेहपुर शहर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह मौजूद हैं।
फतेहपुर में घूमने की जगह |Places to visit in Fatehpur
श्री सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर फतेहपुर (Shri Siddha Peeth Tambeeshwar Temple Fatehpur)
फतेहपुर शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर श्री सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यह भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान शिवलिंग तांबे के बने हुए हैं और पूरी जलहरी भी तांबे की बनी हुई हैं। यह शिवलिंग बहुत ही सुंदर लगता है। इसलिए इस मंदिर को तांबेश्वर मंदिर कहा जाता है। मंदिर मे और भी बहुत सारे देवी देवता विराजमान है जिनके दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

गांधी पार्क फतेहपुर (Gandhi Park Fatehpur)
फतेहपुर में स्थित एक बहुत सुंदर और प्रसिद्ध गांधी पार्क है, जहां बहुत सारे फूल और पौधे लगे हुए हैं। पार्क में बच्चों के लिए काफी सारे झूले भी लगे हुए हैं, जहां बच्चे इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां आप काफी सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

आदमपुर घाट फतेहपुर (Adampur Ghat Fatehpur)
फतेहपुर का एक सुंदर स्थल आदमपुर घाट है, जो कि आदमपुर में गंगा नदी के किनारे यह घाट स्थित है। घाट के पास एक मंदिर भी बना हुआ है जहां आप घूमने और दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।
ओम घाट फतेहपुर (Om Ghat Fatehpur)
फतेहपुर का एक सुंदर घाट ओम घाट है, गंगा नदी के किनारे बना हुआ यह एक बहुत ही घाट है। इस घाट में आपको भगवान को समर्पित मंदिर भी मिलेगा, जहां आप दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है जहां पर बहुत बड़ा शिवलिंग विराजमान है।
रानी सागर एवं शिव मंदिर फतेहपुर (Rani Sagar and Shiv Mandir Fatehpur)
फतेहपुर शहर का एक ऐतिहासिक स्थल रानीसागर एवं शिव मंदिर है जो कि यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। यहां आपको एक सुंदर तालाब देखने के लिए मिलता है और तालाब के पास में ही एक मंदिर बना हुआ है। फतेहपुर के खजुहा गांव में स्थित यह काफी रंगबिरंगा मंदिर है।
भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर फतेहपुर (Lord Shri Radha Krishna Temple Fatehpur)
फतेहपुर का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान श्री राधा कृष्ण का मंदिर है, जो कि श्री राधा कृष्ण जी को समर्पित मंदिर है। पूरा महल की तरह बना हुआ यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। फतेहपुर में शिवराजपुर में स्थित यह मंदिर मंदिर 3 मंजिला है। जहां आपको मंदिर मे ऊपर बड़ा सा शिखर देखने के लिए मिलता है।
