दिल्ली की 5 सबसे ख़ास घूमने की जगह, जहां घूमने के लिए आपको नहीं खर्च करना होगा एक भी रुपया
Places to visit in delhi : दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ साथ एक काफी प्रसिद्ध शहर भी है। जहां हर कोई अपनी ज़िन्दगी में एक ना एक बार तो घूमना चाहता है। दिल्ली में इतिहास से जुडी हुई भी बहुत सी कहानिया इमारते और स्मारक भी है।
लेकिन अक्सर हम ऐसी जगहों पर जाने से पहले टिकट के खर्चे को लेकर संकोच में पड़ जाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिल्ली की पांच ऐसी प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो की दुनियभर में काफी फेमस हैं।
इन्हे घूमने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग आते हैं। आपको बतादे खास बात तो ये है की इनको घूमने के लिए आपको किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में
लोटस टेंपल
लोटस टेम्पल दिल्ली के पुराने और प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस मंदिर की खासियत यह है की यह देखने में कमल के फूल की तरह नजर आता है। यह अपने आप में बेहद ख़ास जगह है।
आपको बता दे की लोटस टेंपल की तुलना ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी स्थित ओपेरा हाउस से की जाती है। यहां आने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
View this post on Instagram
लोधी गार्डन
लोधी गार्डन दिल्ली की ऐतिहासिक और सबसे खूबसूरत जगहों में में से एक है। यह गार्डन हुमायूं के मकबरे के पास में बना हुआ है। यह गार्डन दिल्ली के लोधी एरिया में बना हुआ है।
यहां पर आपको सुबह-शाम लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह पर सिकंदर लोधी और मोहम्मद शाह की कब्र, बड़ा गुंबद और शीशा गुंबद जैसे कई स्मारक हैं। यह गार्डन काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है।
अग्रसेन की बावली
अग्रसेन की बावली एक संरक्षित पुरातात्विक स्थल हैं। यह दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित है। आपको जानकार हैरानी होगी की यह जगह हॉन्टेड प्लेस के रूप में मशहूर है।
इस बावड़ी में सीढ़ीनुमा कुएं में करीब 105 सीढ़ियां हैं। यहां जाने के लिए भी कोई टिकट नहीं लगता। लेकिन यहां पर रात को जाना मना है, ऐसे में अगर आप यहां घूमने जाना चाहते हैं तो आप दिन के समय में जाइये।
चांदनी चौक
दिल्ली की बात हो और चांदनी चौक का नाम नहीं आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दिल्ली का चांदनी चौक भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप जब भी दिल्ली घूमने का प्लान बनाये तो इसको अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करे।
यह लाल किला के नजदीक है और साथ ही यहां का बाजार करने के लिए देश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पुरानी दिल्ली के दिल में बसा चांदनी चौक मसालों, सूखे मेवों, चांदी के गहनों और चमकीली साड़ियों के लिए मशहूर है। यह दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त बाजारों में से एक है।
View this post on Instagram
इंडिया गेट
दिल्ली में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह है। यह ऐतिहासिक गेट राजपथ पर स्थित है। इसके आसपास राष्ट्रपति भवन और वॉर मेमोरियल जैसी कई शानदार जगहें हैं। सुबह से लेकर शाम तक इंडिया गेट पर लोगों को हूजूम देखने को मिलता है।