डलहौजी में घूमने की जगह। Places to visit in Dalhousie

Shikha Sahu

हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा एक छोटा सा शहर डलहौजी है, जिसे यहां आपने वाले पर्यटक इस स्थान को स्वर्ग के सामान मानते है। हिमांचल प्रदेश की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक डलहौज़ी हैं जो कि इसकी अपनी प्राचीन आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। देश के भीड़ वाले शहरों से दूर डलहौजी एक बहुत ही विचित्र शहर है जो एक प्रदूषण से मुक्त वातावरण प्रदान करने वाला शहर है साथ ही आपको प्रकृति की गोद में होने का भी महसूस करवाता है

डलहौजी में घूमने की जगह। Places to visit in Dalhousie


 

डलहौजी का इतिहास (History Of Dalhousie)

1854 में वाइसराय लॉर्ड डलहौजी ने डलहौजी शहर की स्थापना की थी। यह एक शांतिपूर्ण जलवायु और सुखद मौसम वाला शहर है, जो कि यह जगह अंग्रेजों के लिए छुट्टी का प्रमुख स्थान हुआ करता था। डलहौजी शहर दुनिया के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना जानें वाला पर्यटक स्थल बन चुका है।

 

खाज्जिअर, डलहौजी (Khajjiaar, Dalhousie)

इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ या ‘भारत का स्विटज़रलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है, यह शहर इतना खूबसूरत है कि इसकी सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अपने सुरम्य परिदृश्य और प्राकृतिक सुंदरता के कारण खाज्जिअर सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैं, जो कि 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर आपको ज़ोरबिंग और ट्रेकिंग करने का भी मौका मिल जाता है।

खाज्जिअर, डलहौजी (Khajjiaar, Dalhousie)
              खाज्जिअर, डलहौजी (Khajjiaar, Dalhousie)

 

सतधारा झरना, डलहौजी (Satdhara Falls Dalhousie)

चंबा घाटी में स्थित सतधारा झरना ताज़े देवदार के पेड़ों के शानदार दृश्यों से घिरा हुआ और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ हैं। यहां आकर आप शांति का अनुभव कर सकते है। सात खूबसूरत झरनों के जल के एक साथ मिलने के कारण इस झरने का नाम सातधारा रखा गया।

सतधारा झरना, डलहौजी (Satdhara Falls Dalhousie)
            सतधारा झरना, डलहौजी (Satdhara Falls Dalhousie)

पंचपुला डलहौजी (Panchpula Dalhousie)

यह एक झरना है जो हरे देवदार के पेड़ों के आवरण से घिरा हुआ है। पाँच धाराओं के मिलने के कारण इस झरने का नाम पंचपुला रखा गया था। बारिश के मौसम में यहां के प्राचीन पानी का सबसे अच्छा आनंद लिया जा सकता है।

पंचपुला डलहौजी (Panchpula Dalhousie)
                पंचपुला डलहौजी (Panchpula Dalhousie)

 

कलातोप खाज्जिअर अभयारण्य (Kalatop Khajjiar Sanctuary Dalhousie)

हिमाचल प्रदेश के चंबल जिले में स्थित कलातोप खजियार अभयारण्य डलहौजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पर्यटकों को इसकी प्राकृतिक सुंदरता अपनी ओर आकर्षित करती है। इस अभयारण्य में सबसे ऊंची पहाड़ी पर घने काले वन दिखाई देते है।

कलातोप खाज्जिअर अभयारण्य (Kalatop Khajjiar Sanctuary Dalhousie)
               कलातोप खाज्जिअर अभयारण्य (Kalatop Khajjiar                                           Sanctuary Dalhousie)

 

 

चामुंडा देवी मंदिर डलहौजी (Chamunda Devi Temple Dalhousie)

काली जी को समर्पित यह चामुंडा देवी मंदिर समर्पित एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है। यहां पर्यटकों को कई सुंदर दृश्य भी देखने को मिल जाते हैं। कहा जाता है कि देवी अंबिका ने चंदा और मुंडा नाम के राक्षसों का वध किया था। साथ ही लाल कपड़े में मंदिर में देवी को लपेटकर रखा जाता है, यहां पर मूर्ति छूने नहीं दिया जाता है।

चामुंडा देवी मंदिर डलहौजी (Chamunda Devi Temple Dalhousie)
          चामुंडा देवी मंदिर डलहौजी  (Chamunda Devi Temple                                              Dalhousie)

 

बकरोटा हिल्स डलहौजी Dalhousie (Bakrota Hills Dalhousie)

इसे “अपर बकरोटा” के नाम से भी जाना जाता है, डलहौज़ी का यह इलाका सबसे ऊँचा हैं। यहाँ आकर आप टहल सकते है और चारों तरफ के आकर्षक दृश्यों को देख सकते है जो कि पर्यटकों की आँखों को एक सुकून भरा आनंद देता है।

बकरोटा हिल्स डलहौजी Dalhousie (Bakrota Hills Dalhousie)
             बकरोटा हिल्स डलहौजी Dalhousie (Bakrota Hills                                                 Dalhousie)

सच पास डलहौजी (Sach Pass Dalhousie)

पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊपर 4500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सच दर्रा एक पहाड़ी दर्रा है, जो कि डलहौजी को पांगी और चंबा घाटियों से जोड़ता है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं। डलहौजी से ट्रेकिंग के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है।

सच पास डलहौजी (Sach Pass Dalhousie)
              सच पास डलहौजी (Sach Pass Dalhousie)

 

सुभाष बावली डलहौजी (Subhash Baoli Dalhousie)

यह एक ऐसा स्थान है जो स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया। यहाँ पर एक प्राकृतिक और खूबसूरत झरना भी है जो हिमनदी धारा में बहता हुआ लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुभाष बावली अपने दूर-दूर तक फैले बर्फ के पहाड़ों दृश्यों और सुंदरता और खूबसूरत प्रकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

सुभाष बावली डलहौजी (Subhash Baoli Dalhousie)
            सुभाष बावली डलहौजी (Subhash Baoli Dalhousie)

रॉक गार्डन डलहौजी (Rock Garden Dalhousie)

यह एक सुंदर उद्यान है जो कि लोगो के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहां कई साहसिक खेल भी शामिल है, जिनका आप मजा ले सकते हैं, जिनमें ज़िप लाइनिंग आदि शामिल हैं।

रॉक गार्डन डलहौजी (Rock Garden Dalhousie)
          रॉक गार्डन डलहौजी (Rock Garden Dalhousie)

कैसे पहुंचे ( How To Reach)

हवाई द्वारा (By Air)

हवाई जहाज से डलहौजी पहुंचने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डा 13 किमी दूर है।

रेल द्वारा (By Train)

डलहौजी का आस पास का स्टेशन पठानकोट है। जो डलहौजी शहर से 80 किमी दूरी पर स्थित है।

सड़क द्वारा (By Road)

आप बस सेवा और लक्जरी कोच की सहायता से डलहौजी आ सकते है।

Share This Article
Leave a Comment