भारत के गुजरात राज्य में स्थित ‘मिल्क कैपिटल’ के नाम से जाना जाने वाला शहर आणंद है, जिसे मुख्य रूप से अमूल डेयरी और अपनी ऐतिहासिक दूध की क्रांति के लिए जाना जाता है। गांधीनगर मात्र 97 कि.मी की दूरी पर स्थित यह शहर सारस्वत ब्राह्मणों का मूल निवास स्थान माना जाता है। आणंद शहर में घूमने-फिरने के लिए काफी सारे पर्यटक स्थान है, जो कि आपकी यात्रा का हिस्सा बन सकते है। यह शहर एक सांस्कृतिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
आणंद में घूमने की जगह। Places to visit in Anand
रणछोड़राय मंदिर
रणछोड़राय मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर है, जो कि आणंद से लगभग 35 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर गुजरात के सबसे प्रसिद्घ मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 1772 ईस्वी में बना था। यहां पर भगवान कृष्ण को रणछोड़ नाम से बुलाया जाता है। यहबेक बहुत ही सुंदर मंदिर है जहां आप आ कर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर सकते है।

स्वामीनारायण मंदिर
राज्य के प्रसिद्ध पवित्र स्थानों में शामिल स्वामीनारायण मंदिर भी है, जिसके दर्शन करने का आप सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यह एक छ: मंजिला मंदिर है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को मंदिर की वास्तुकला बहुत पसंद आती है। साथ ही यहां पर नारायण लक्ष्मी और हरिकृष्ण महाराज के अलावा भी अन्य भगवान की प्रतिमा देखने को मिल जाती है।

खापरा जावेरी महल
पावागढ़ की पहाड़ियां की तलहटी में स्थित जावेरी महल आप घूमने जाने का प्लान बना सकते है। आणंद के बिलकुल पास में ही स्थित खापरा जावेरी महल 16वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस महल में आप प्राचीन वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण भी देख सकते। विश्वामित्र नदी के पास स्थित यह महल इतिहास और प्राचीन कला को भी दर्शाता है।

अमूल डेयरी संग्रहालय
अमूल डेयरी सहकारी संग्रहालय भी सैर करने आ सकते है, जो कि लाल पत्थरों की मदद से बना हुआ संग्रहालय है। यहां आ कर आप अमूल डेयरी के विकास को देख सकते है कि किस तरह से एक छोटी सी कंपनी ने एक बड़ी कंपनी बनाने तक का सफर तय किया। यहां आ कर आप एक अच्छा अनुभव कर सकते हैं।

फ्लो आर्ट गैलरी
यहां पर हाथ से बनाई गईं विभिन्न कलाकृतियों को देखने को मिलती है। आणंद शहर में स्थित फ्लो आर्ट गैलरी हैंडीक्राफ्ट्स की बड़ी और आकर्षक गैलरी मानी जाती है। इस गैलरी में रखी शादी के तोहफे, मूर्तियां और मिट्टी के बर्त यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके साथ ही यहां पर हाथ से बनाए गए रंग बिरंगे और खूबसूरत उत्पादों को भी देख सकते है। इसके अलावा यहां साज-सज्जा की कई चीजें भी देखने को मिलती है।

आनंद कैसे पहुंचे
फ्लाइट से आनंद तक कैसे पहुंचे
यहां आनंद शहर के पास कोई हवाई अड्डा नहीं है। इसीलिए यहां फ्लाइट की कोई सुविधा नहीं हैं। लेकिन आनंद शहर का सबसे पास का हवाई अड्डा वडोदरा में है जो कि आनंद से लगभाग 42 किमी की दूरी पर स्थित है।
सड़क मार्ग से आनंद तक कैसे पहुंचे
आनंद स्वर्णिम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरात के अधिकांश शहरों से कनेक्ट है। यहां से निजी बसे कई महत्वपूर्ण शहरों के बीच भी चलती हैं। जहां आपको हर 30 मिनट के अंतराल पर चलने वाली राज्य की बसें मिल जाती है।
ट्रेन से आनंद तक कैसे पहुंचे
देश के अन्य प्रमुख शहरों से आनंद शहर के लिए आपको नियमित रूप से आसानी से ट्रेन मिल जाती है।