बलिया में घूमने की जगह | Places to visit in Ballia

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला बलिया जो की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 390 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बलिया घाघरा और गंगा नदी के संगम पर बसा हुआ है। इसके अलावा बलिया शहर भृगु ऋषि की तपोस्थली भी है। बलिया शहर का नाम यहां पर मिलने वाली विशेष बालू के नाम रखा गया। उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है।

बलिया में घूमने की जगह | Places to visit in Ballia

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बलिया (Gayatri Shaktipeeth Temple Ballia)

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बलिया शहर में महावीर घाट के पास में स्थित है। इस मंदिर में आपको मां गायत्री माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। बहुत सुंदर तरीके से बने हुए इस मंदिर में आपको श्रीराम स्मृति उपवन भी देखने के लिए मिलती है, जो देखने में बहुत सुंदर लगती है।

गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बलिया (Gayatri Shaktipeeth Temple Ballia)

श्री बालेश्वर नाथ जी मंदिर बलिया (Shri Baleshwar Nath Ji Temple Ballia)

बलिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर श्री बालेश्वर नाथ जी मंदिर है जो बहुत सुंदर मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत ज्यादा ही आकर्षक और भव्य है। गर्भ गृह में एक शिवलिंग विराजमान है, जहां पर जलहरी पूरी तरह चांदी की बनी हुई है। इसके अलावा वहां शिव जी के चारों ओर छोटी सी चांदी की दीवार बनी हुई है जिसमें बहुत सारे धार्मिक चिह्न बने हुए हैं।

श्री बालेश्वर नाथ जी मंदिर बलिया (Shri Baleshwar Nath Ji Temple Ballia)

शहीद पार्क बलिया (Shaheed Park Ballia)

बलिया शहर का एक ऐतिहासिक स्थल शहीद पार्क जहां आपको एक छोटी सी सफेद रंग की स्मारक देखने के लिए मिलती है। यह एक छोटा सा पार्क है। इस पार्क को मुख्य रूप से हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए जवानों की याद में बनाया गया है।

शहीद पार्क बलिया (Shaheed Park Ballia)

भृगु मंदिर बलिया (Bhrigu Temple Ballia)

बलिया जिले का प्रसिद्ध मंदिर भृगु मंदिर है, जो कि यह एक धार्मिक स्थल है। यह भृगु ऋषि की तपोस्थली भी है। यहां पर भृगु ऋषि का मंदिर भी बना हुआ है जो बहुत सुंदर है और आप यहां पर घूमने के लिए भी आ सकते हैं।

भृगु मंदिर बलिया (Bhrigu Temple Ballia)

गंगा संगम घाट बलिया (anga Sangam Ghat Ballia)

बलिया शहर का एक मुख्य स्थल गंगा संगम घाट जहां तमस नदी और गंगा नदी का संगम हुआ है। इन दोनों नदियों का संगम स्थल बहुत सुंदर है। आप यहां पर नौकायान का भी मजा ले सकते है। यह बलिया का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। यहां आकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते है।

श्री छितेश्वर नाथ मंदिर (Shri Chiteshwar Nath Temple Ballia)

भगवान शिव जी को समर्पित यह मंदिर छितेश्वर महादेव मंदिर बलिया का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह छितौनी गांव में स्थित है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में आपको पत्थर के शिवलिंग विराजमान नजर आएंगे और नाग देवता की प्रतिमा भी विराजमान है। इसके अलावा आपको यहां भगवान श्री राम जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार बलिया (Jaiprakash Narayan Bird Sanctuary Ballia)

बलिया शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार है। जिसे सुरहा ताल बलिया पार्क के नाम से भी जाना जाता है। जहां पर आपको कई प्रकार के देशी और विदेशी पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई एक झील है। जिसे सुरहा ताल कहा जाता है। यहां पक्षी विहार में घूमने के लिए आ सकते हैं। जहां आपको काफी सारे साइबेरियन पक्षी देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं।

जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार बलिया

चतुर्भुज नाथ मंदिर बलिया (Chaturbhuj Nath Temple Ballia)

बलिया शहर का प्रसिद्ध मंदिर चतुर्भुज नाथ मंदिर है, जो कि बलिया जिले में सिकंदरपुर में स्थित है। भगवान शिव जी को समर्पित मंदिर है। इसके साथ ही यहां एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है। महाशिवरात्रि में यहां पर लोग दूर दूर से दर्शन कर लिए आते है।

चतुर्भुज नाथ मंदिर बलिया (Chaturbhuj Nath Temple Ballia)

जंगली बाबा मंदिर बलिया (Junglee Baba Mandir Ballia)

बलिया शहर का एक धार्मिक स्थल जंगली बाबा मंदिर है। जो कि घाघरा नदी के किनारे कठौडा गांव में बना हुआ है। बलिया जिले में सिकंदरपुर में स्थित यह मंदिर चारों तरफ से प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां पर घाघरा नदी का सुंदर व मनोरम दृश्य भी देखने के लिए मिलता है।

जंगली बाबा मंदिर बलिया (Junglee Baba Mandir Ballia)
Share This Article
Leave a Comment