मुंगेर में घूमने की जगह | Places to visit in Munger

Shikha Sahu

बिहार स्थित मुंगरे शहर मुख्य रूप से एक समृद्ध ऐतिहासिक स्थल रहा है। जो कि घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान है। मुंगरे शहर बिहार के सबसे चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में शामिल है, जिसे इतिहास आर्यों से जुड़ा हुआ बताया गया है।

मुंगेर में घूमने की जगह (Places to visit in Munger)

मुंगेर का किला

ऐतिहासिक शहर मुंगेर को आज भी कई अतीत से जुड़े स्मारकों और भवनों को देखा जाता हैं। इसके साथ ही आप यहां दास राजवंश के शासनकाल के दौरान बनाया गया मुंगेर का किला भी देख सकते हैं, जो कि गंगा नदी के किनारे यह किला एक पहाड़ी पर स्थित है। मुंगेर का यह किला दो पहाड़ियों के साथ लगभग 222 एकड़ में फैला हुआ है।

मुंगेर का किला

भीमबंध वन्यजीव अभयारण्य

मुंगेर में भीमबंध वन्यजीव अभयारण्य का भी आप मज़ा ले सकते है। यह वन्यजीव अभयारण्य लगभग 682 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यहां पर जंगल एडवेंचर केकरने वाले लोगो और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह बिहार की खड़गपुर पहाड़ियों के ऊपर स्थित हैं।

                भीमबंध वन्यजीव अभयारण्य

 

श्रीकृष्ण वाटिका

यह एक हरे-भरे दृश्यों से भरपूर मुंगेर स्थित श्रीकृष्ण वाटिका होने के लिए एक बहुत ही उत्तम जगह है। बताया जाता है की इस वाटिका के अंदर दो सुरंगे भी हैं, साथ ही ऐसा कहा जाता हैं कि ब्रिटिश अधिकारियों से छिपने के लिए गुल और बहार इन सुरंगों का सहारा लिया करते थे।

 

कष्टहरणी घाट

गंगा नदी के तट पर स्थित कष्टहरणी घाट भी आप घूमने जा सकते है। यह एक धार्मिक स्थान है जहां पर आप आध्यात्मिक और रिफ्रेशिंग अनुभव पाने के लिए छुट्टियों में घूमने आ सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी सीता और भगवान राम ने अयोध्या लौटने से पहले इसी स्थान पर स्नान किया था।

                    कष्टहरणी घाट

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment