आगरा में घूमने की जगह। Places to visit in Agra

Shikha Sahu

आगरा एक ऐसा शहर है जिसे ताजमहल का शहर भी कहा जाता है। यमुना नदी के तट पर बसा आगरा भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है। दुनिया के 50 सबसे ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से तीन स्थल है जिनमे आगरा में शामिल फतेहपुर सीकरी, ताजमहल और आगरा किला यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हैं। आगरा में कई ऐसी जगह देखने लायक हैं, जो आगरा शहर को भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं। साथ ही आगरा में कई विशाल स्मारकों के अलावा भी मनोरंजन के लिए कुछ और चीजें भी हैं, जैसे आगरा का खाने-पीने में लस्सी, आगरा की चाट और सबसे ख़ास आगरा का पेठा जो कि पूरे भारत में बहुत मशहूर है।

 

आगरा में घूमने की जगह। Places to visit in Agra


 

ताजमहल

दुनिया में सबसे सुंदर इमारत के रूप में माना जाने वाला ताजमहल “प्रेम का प्रतीक” माना जाता है। जिसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी तीसरी पत्नी मुमताज़ की याद में इसे स्मारक के रूप में बनवाया था। ताजमहल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जिसे मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।

ताजमहल - आगरा
ताजमहल- आगरा

 

फतेहपुर सीकरी

16 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर ने फतेहपुर सीकरी की स्थापना की थी। मुख्य रूप से लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ यह किला एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं और मुख्य रूप से यूनेस्को की विश्व भी है। फतेहपुर सीकरी अकबर की स्थापत्य कला का एक बहुत ही उत्कृष्ट उदाहरण है। जहां पर जामा मस्जिद, जोधाबाई के महल और सलीम चिश्ती के मकबरे का घर है।

फतेहपुर सीकरी- आगरा
फतेहपुर सीकरी- आगरा

 

आगरा का किला

वर्ष 1573 में मुगल बादशाह अकबर ने खुद इस भव्य संरचना का निर्माण किया था। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित आगरा का किला एक बहुत ही विशाल किला है। यह किला अपने बेडौल निर्माण और ऐतिहासिक महत्व के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। साथ ही यह किला मुगलों द्वारा बनाए गए सबसे खास स्मारकों में से एक है और इसमें काफी भव्य इमारतें भी हैं।

आगरा का किला- आगरा
आगरा का किला- आगरा

 

इत्माद-उद-दौला का मकबरा

यह मकबरा पूरी तरह से संगमरमर के पत्थर से बना हुआ भारत का पहला मकबरा है। यह पिएट्रा ड्यूरा का उपयोग करने वाली पहली संरचना थी और जो कि पहली यमुना नदी के पास ही बनाई गई थी। इत्माद-उद-दौला के इस मकबरे को “बेबी ताज महल” के रूप में भी जाना जाता है। जो कि यह मीर ग्यास बेग का मकबरा है, जो कि शाहजहाँ के दरबार में मंत्री हुआ करते थे। यमुना नदी के तट पर बना हुआ यह खूबसूरत और शानदार मकबरा, बाद में दुनिया के अजूबों में से एक “ताजमहल” के निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए भी था।

इत्माद-उद-दौला का मकबरा- आगरा
इत्माद-उद-दौला का मकबरा- आगरा

 

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा मुगल वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण होने के साथ साथ एक आश्चर्य भी है। अकबर के मकबरे से करीब एक किलोमीटर दूर सिकंदरा में उनकी पत्नी का मकबरा भी स्थित कराया था। “अकबर का मकबरा” मुगल साम्राज्य की एक महत्वपूर्ण स्थापत्य कला भी है। ऐसा कहा जाता हैं कि इस मकबरे को 1605 और 1618 के बीच बनवाया गया था।

अकबर का मकबरा- आगरा
अकबर का मकबरा- आगरा

 

मेहताब बाग

पर्यटकों के लिए मेहताब बाग सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। इसे बोलचाल की दृष्टि से “मूनलाइट गार्डन” और आकार में पूरी तरह से चतुर्भुज होने के कारण जाना जाता है। साथ ही पार्क में चार बलुआ पत्थर के टॉवर भी बने हुए हैं। इस स्थान के बारे में ऐसा कहा जाता हैं कि विशेष रूप से अपने व्यक्तिगत हितों के लिए शाहजहाँ ने इस बाग को डिजाइन कराया था।

मेहताब बाग - आगरा
मेहताब बाग- आगरा

 

चन्नी का रौज़ा

इस स्मारक का निर्माण 1628 और 1639 के बीच में हुआ जिसकी स्मारक की वास्तुकला को इंडो-फ़ारसी शैली का अद्भुत नमूना दिया है। यह यमुना नदी के पूर्वी तट पर आगरा में स्थित है जो कि चन्नी का रौजा एक अंतिम संस्कार का स्मारक केन्द्र है। राम बाग में इतमाद-उद-दौला मकबरे से मात्र 1 किमी दूरी पर स्थित यह मकबरा ताजमहल के बहुत करीब स्थित है।

चन्नी का रौज़ा - आगरा
चन्नी का रौज़ा- आगरा

आगा शहर की यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस जानकारी  को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ।

Share This Article
Leave a Comment